जुमे की नमाज को लेकर शहर में एहतियाती तौर चौकसी बरती गई। प्रमुख स्थानों पर भी फोर्स को लगाया गया। जामा मस्जिद के नजदीक अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम रहे। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी सुरक्षा का जायजा लिया। फोर्स को मुस्तैद रहने के लिए निर्देश दिए। सत्यव्रत पुलिस चौकी से भी निगरानी की गई। सुरक्षा में पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ के जवान लगाए गए। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली में प्याऊ का भी उद्घाटन किया गया।