बवाल के एक सप्ताह बाद तनाव तो शांत हो गया, लेकिन पुलिस चौकसी बरत रही है। शहर में 10 कंपनी पीएसी और आरएएफ तैनात हैं। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों से आई फोर्स की तैनाती है। जिले की फोर्स भी लगी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि शहर में शांतिपूर्ण माहौल है लेकिन एहतियातन प्रमुख चौराहे और बाजार में फोर्स तैनात है।