फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के पूर्व भाजपा विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: सांसद बर्क

विमल शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 06:04 PM IST

सिद्धार्थनगर के पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बयान पर संभल के सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क ने नाराजगी जताई है। सरकार से ऐसी मानसिकता रखने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि इस मानसिकता के लोग देश को तोड़ने का काम करते हैं। इसलिए ऐसी कार्रवाई की जानी चाहिए कि आजीवन जेल में रहना पड़े। सांसद ने कहा कि खराब मानसिकता के लोग भाजपा के पास हैं। कहने को तो भाजपा नारी शक्ति का नारा देती है। महिला सशक्तिकरण की बात करती लेकिन नेता महिलाओं का अपमान कर रहे हैं और सरकार ने अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं की है। मालूम हो भाजपा के पूर्व विधायक का बयान वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि हमारी दो लड़कियां ले जाने वालों की दस लड़कियां लाओ। हम खाने-पीने और नौकरी व्यवस्था करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें