संभल के सबसे व्यस्त चंदौसी चौराहा पर डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सेल्फी प्वाइंट की शुरूआत करवाई। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सेल्फी ली। दरअसल, चंदौसी चौराहे पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। इस दौरान नगर पालिका ने सेल्फी प्वाइंट भी बनाया।