संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने आटा के पीएमश्री स्कूल का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता देखी। बच्चों के साथ श्रीअन्न मोटे अनाज से तैयार दोपहर का भोजन किया। बनियाखेड़ा के पीएमश्री विद्यालय आटा में डीएम 12 बजे करीब पहुंचे। विद्यालय का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चेक किया। साथ ही निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने मध्याह्न भोजन में छात्रों के साथ श्रीअन्न से तैयार खाना खाया।