पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को जिला न्यायालय और तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर पैदल मार्च किया और भगत सिंह स्मारक पर पहुंच कर तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व सचिव तीरथ राज यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर स्टेशन रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंचे। जहां तहसीलदार रवि सोनकर को बुला कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की बैंच जल्द से जल्द स्थापित करने की मांग की। इस अवसर पर राजेश सिंह, राजेश यादव, अरविंद चौहान, मोहम्मद मलिक, दीपक यादव, राजीव शर्मा, राहुल चौधरी, अनिल तुरैहा, सुभाष यादव, बलराम, इफ्तेदार पासा, केपी सिंह, आफताब, कासिम जमाल, मो. जफर, जमीर अहमद, रिषभ गोयल, अमरीश शर्मा, अर्पित, रामवीर मौर्य, दयासिंधु यादव, कौशल यादव, मेहंदी हसन, अम्बर चौहान आदि उपस्थित रहे।