संभल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर-घर भगवान श्री गणेश बिराजे। विधि-विधान से गजानन की स्थापना की गई। भगवान गणेश के जन्मोत्सव के अवसर पर जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। इसमें स्वचलित झाकियां आर्कषण का केंद्र रहीं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंदिर मढ़ैया में गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई। इसके बाद जुलूस निकाला गया।