गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गुन्नौर व इटऊआ के बीच पेट्रोल पंप के पास गुन्नौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बबराला की ओर से आ रहे बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल मां ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।