बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर चंपू उर्फ चमरपुरा में अमृत सरोवर तालाब के निकट एक युवक का शव मिलने से गांव में हडकंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजेश्वर मुंडा निवासी गांव गुमला थाना रायडीह राज्य झारखंड के रूप में हुई। हत्या या आत्महत्या? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।