संभल कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को अलविदा जुमे से पहले सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप कुमार ने पीस कमेटी के साथ बैठक की। इसमें लोगों को किसी भी हाल में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की हिदायत दी गई। कहा गया कि सड़क पर यदि नमाज अदा की तो जेल भेज दिया जाएगा। असमोली के सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि ईरान-इस्राइल के बीच जो झगड़ा हो रहा है, उससे यहां के कुछ लोगों को खुजली हो रही है। यदि इतनी ही दिक्कत हो रही है तो भारतीय जहाज ईरान जाकर भारतीयों को ला रहे हैं तो उसमें बैठकर चले जाओ और ईरान की ओर से लड़ों। लेकिन दो देशों के बीच चल रहे झगड़े का हमारे देश की कानून व्यवस्था पर असर पड़ा तो फिर हम बढि़या वाला इलाज करेंगे।