राम मंदिर ट्रस्ट में मुसलमान सदस्य है क्या, वैसे होना भी नहीं चाहिए। इसी तरह वक्फ बोर्ड में भी गैरमुस्लिम को शामिल नहीं करना चाहिए। बाकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। यह बात संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने कही है। विधायक ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का हर फैसला मुसलमानों ने माना है। हमेशा मानते आए हैं। बाबरी मस्जिद का भी फैसला माना है। अब वक्फ बोर्ड को लेकर जो फैसला दिया है। इसका भी स्वागत करते हैं। विधायक ने आगे सवालिया लहजे में कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में मुस्लिम सदस्य नहीं है तो वक्फ बोर्ड में गैरमुस्लिम शामिल क्यों। आगे कहा कि यह बात समझ से परे है।