कोतवाली चंदौसी और बहजोई पुलिस ने बीमा की 50 लाख रुपये की रकम हड़पने के लिए दिव्यांग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों हरिओम उर्फ हरिहर सिंह, विनोद, प्रताप और पंकज राघव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईको गाड़ी, हथौड़ी, दो एटीएम कार्ड, दो चेक बुक, एक पासबुक, एक मोबाइल, दो जाली स्टांप आदि बरामद किए हैं।