रायाबुजुर्ग गांव में अवैध निर्माण को लेकर संभल प्रशासन ने खुद मोर्चा संभालते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि कब्जाधारियों ने स्वयं समय मांगा था, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मस्जिद और मकानों को गिराया गया। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले में यह भी जांच कराई जाएगी कि इतने लंबे समय तक अवैध निर्माण किसके संरक्षण में चलता रहा। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।