चंदौसी में भाई दूज पर दिन भर शहर की सड़कों पर चहल पहल रही। बहनें अपने परिवार के साथ बाइकों और कारों से लोग अपने भाई के घर पहुंची। ये सिलसिला दिन भर जारी रहा।इस बीच दोपहर में बदायूं चुंगी पर जाम लगने से पुलिस के भी पसीने छूट गए। जहां एक ओर शहर के बड़ा बाजार, संभल गेट, बिसौली गेट, बृह्म बाजार, सीता रोड आदि बाजारों में बार-बार जाम लगता रहा। जिससे जाम में फंस कर लोगों का काफी परेशानी हुई।