चंदौसी में संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सम्मेलन में लिए गए निर्णय के बाद विभिन्न मांगों को मंगलवार को जिला न्यायालय और तहसील के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नीतू रानी को सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की। चंदौसी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य में कोई सहयोग नहीं किया और जोरदार प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।