फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

चंदौसी में प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने रविवार को जिला न्यायालय का निरीक्षण किया और न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह रविवार की सुबह साढ़े दस बजे जिला न्यायालय परिसर पहुंचे। उनके आगमन पर सबसे पहले गार्द ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में न्याययिक अधिकारियों के साथ बैठक की। न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चंदौसी बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के लोकेंद्र शर्मा, सगीर सैफी, राजबहादुर, विपिन कुमार सिंह, कृष्णानंद शर्मा, बंटू, अनुराग सिंह आदि अधिवक्ताओं ने तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश विदूषी सिंह समेत न्यायिक अधिकारी और एसडीएम नीतू रानी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें