फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिरनी इंटरचेंज पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और टोल कर्मियों के बीच नोकझोक, पुलिस पहुंची

खिरनी इंटरचेंज पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और टोल कर्मियों के बीच नोकझोक, पुलिस पहुंची सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के खिरनी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां करीब आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया। दरअसल, भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव चनकटी चूहा में आयोजित महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह गढ़मुक्तेश्वर से गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे। खिरनी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर उनका टोल कर्मियों से विवाद हो गया। धर्मेंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि टोल प्लाजा पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी मांगी तो टोल कर्मियों ने इसकी सूचना खिरनी चौकी प्रभारी को दे दी। सूचना पर चौकी प्रभारी और कैलादेवी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली को लेकर किसानों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है। संगठन जल्द ही टोल वसूली और पुलिस की कार्यशैली को लेकर बैठक करेगा। उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि वह टोल पर पैसे नहीं दे रहे थे। टोल प्लाजा कर्मियों के द्वारा सूचना पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने टोल के पैसे दिए और गतव्यं को चले गए। पुलिस द्वारा किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें