सहारनपुर में छुटमलपुर नगर पंचायत के सहारनपुर रोड पर निर्माणाधीन नाले में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने जमकर हंगामा किया। राजकुमार मित्तल, विशाल बंसल, अंकित बंसल, आलिम सर्राफ आदि का कहना है कि ठेकेदार रात के अंधेरे में काम कर रहा है। नाले का ढाल सही नहीं बनाया जा रहा है जिससे बरसात के मौसम में पानी उल्टा मुहल्ले में भरेगा। नागरिक इक्टठा होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी के समक्ष अपना जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। स्थिति की गंभीरता को देख ईओ नागरिकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाला निर्माण का निरीक्षण कर उचित समाधान का भरोसा दिलाया।