सहारनपुर के नकुड़ में डाल्लेवाला उर्फ डाला माजरा गांव में हुए 11वीं के छात्र प्रिंस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड को पड़ोसी युवक ने अंजाम दिया था। पूछताछ में आया कि आरोपी के परिवार की लड़की के साथ प्रिंस बात करता था, जिसकी वजह से आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से प्रिंस की गला रेतकर हत्या कर दी थी।