फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में अनोखा प्रदर्शन: सड़क को दी श्रद्धांजलि, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

सहारनपुर में हकीकतनगर में निर्माणाधीन सड़क को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बीच सड़क पर सभा की। इस दौरान नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के लिए एक दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर शोक संदेश वाला कार्ड वायरल किया गया था। स्थानीय लोगों ने सड़क के बीच में मेज रखकर उस पर टूटी सड़क का फोटो रखा, जिसके ऊपर लिखा था विनम्र श्रद्धांजलि। इस दौरान महिला और पुरुषों ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अधूरी सड़क को मृत बताते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय निवासी अमित सेठी, बब्बू पंडित, विवेक चौधरी, प्रदीप पाहवा और संचित भूटानी ने नगर निगम पर जन समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि महापौर और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के बाद 31 जुलाई से कार्य पूरी तरह बंद है। अधूरी सड़क पर पत्थर डाले गए हैं, जिन पर से चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। हर रोज बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात में कीचड़ तो साफ मौसम में धूल उड़ती है, जिससे कारोबार भी चौपट है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भाजपा के ही गढ़ में बदहाली है, जिसके लिए नेता भी जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें