शाकंभरी क्षेत्र में रात से हो रही बारिश के कारण सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी समेत आसपास की नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार बारिश और मैदानी क्षेत्र में सुबह पांच बजे से हो रही बारिश के चलते नौगांवा, शाहपुर गाड़ा, पाडली, खुवासपुर और बादशाही बाग नदी में पानी चल रहा है। गांव जानीपुर की नदी के दूसरी ओर रहने वाले ग्रामीणों को पानी कम होने तक घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।