फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: फायरिंग और बदमाश आने की झूठी अफवाह से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

देवबंद के अंबेहटा शेखा मे मंगलवार देर रात बदमाश आने की खबर और फायरिंग होने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो मामला अफवाह का निकला। पुलिस ने चोरो की झूठी अफवाह फैलाने और फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात करीब 1:00 बजे अंबेहटा के लोग अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर जाग गए और गांव में बदमाश होने की खबर फैलते चली गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल हो गया। लोग लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले में जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश मे जुट गई। गहनता से छानबीन करने पर पता चला कि यह झूठी अफवाह है। बाद में पता चला कि अफवाह फैलाने वाला व्यक्ति गांव का ही व्यक्ति है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम तहसीन बताया। कबूल किया कि उसने ही बदमाश आने की झूठी अफवाह फैलाई। फायरिंग भी उसी ने की है। सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि आरोपी तहसीन ने अवैध असलाह का इस्तेमाल कर दो राउंड फायरिंग की और चोरों के आने की की झूठी अफवाह फैलाई। आरोपी के पास से अवैध असलाह बरामद कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें