फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: इनामी बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 15 Feb 2026 11:22 AM IST

सहारनपुर देहात कोतवाली पुलिस में मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सलमान उर्फ महबूब उर्फ मोटा निवासी थाना मंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक हजार रुपए और एक मोटर साइकिल बरामद की है। कोतवाली देहात निरीक्षक सुनील नागर टीम के साथ गांव मंशापुर में चेकिंग कर रहे थे। बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उपचार के लिए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें