फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में कचरा ठिकाने लगाने को नियम भूल गया नगर निगम

सहारनपुर स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभाग कर रहा नगर निगम सहारनपुर कचरे को ठिकाने लगाने के चक्कर में नियम भी भूल गया। महानरगर से कचरा उठाकर नगर निगम इन दिनों बेहट रोड के गांव गोकुलपुर के पास खेतों में डंप कर रहा है। विशेष बात यह है कि कचरा ढमोला नदी के किनारे पर जमीन में बिना किसी वैज्ञानिक विधि के दबाया जा रहा है, जबकि नियमानुसार कचरे को नदी, तालाब या आबादी के 200 मीटर के दायरे में डंप नहीं किया जा सकता है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी यहां नियमाें को भूल गए। बीते कई महीने से हजारों टन कचरा नदी के किनारे पर दबा दिया गया। भारी मात्रा में कचरा नदी में भी गिरा है, जिससे नदी दूषित हो रही है। यह स्थिति तब है, जबकि पांवधोई और ढमोला नदी में दूषित पानी छोड़ने को लेकर एनजीटी नगर निगम को 200 करोड़ का नोटिस जारी कर चुका है। उधर, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें