फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा, पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

सहारनपुर के नकुड़ नगर में भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में भारत माता, लव-कुश व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित अन्य झांकियां शामिल रही। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष में बृहस्पतिवार को नगर के टाबर रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन किया गया। इसके बाद भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के नेतृत्व में विचार गोष्ठी कर भगवान वाल्मीकि जी की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि एसएसी/एसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि, विनोद घावरी, वरदान घावरी, ब्रजमोहन व जगजीत सिंह, रामनाथ वाल्मीकि आदि ने समाज में फैली नशे जैसी बुराईयों को दूर करने एवं समाज की युवक व युवतियों से उच्च शिक्षित होने पर जोर दिया। इसके पश्चात नगर में बैंड बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का कईं स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रोमियो भम्बक, चुन्नीलाल, नरेश आर्य, सौरभ, विकास आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें