सहारनपुर के बिहारीगढ़ में दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहंड गेस्ट हाउस के निकट मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी व बारिश के कारण सड़क के किनारे खड़ा भारी भरकम पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। पेड गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया । सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई करीबन 5 से 6 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया । मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पेड़ को काटने में लगी हुई थी । उसके बाद ही आवा गमन सुचारु किया जाएगा यात्री गाड़ियों से नीचे उतरकर रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं ।इस दौरानसड़क मार्ग से यात्रा कर रहे मुस्तफा राजवीर सोहन सिंह अजमेर आदि का कहना है गणेशपुर से देहरादून तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों व कर्मचारियों को गणेशपुर सेदेहरादून तकआवागमन सुचारू कर देना चाहिए ताकि आए दिन यात्री जाम का दंश झेलने से बच सके ।