फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV में कैद हुए बाइकर किलर्स !

Sun, 15 Jan 2017 10:35 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ सहारनपुर

सहारनपुर के गंगोह में बाइक सवार बदमाशों ने बीकॉम के छात्र को चाकुओं से गोद दिया। बताया जा रहा है कि मुहल्ला टांकान का रहने वाला 18 साल का सागर सैनी शुक्रवार की शाम अपने एक साथी के साथ घूमने निकला। लेकिन जैसे ही वो शिव चौक के पास एक गली में दाखिल हुआ, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद सागर के साथी को एक तरफ हटाते हुए बदमाशों ने सागर पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार करना शुरु कर दिया। सागर लहुलुहान होकर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश गली के बाहर खड़े एक अन्य शख्स की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए लेकिन गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे ने बदमाश की तस्वीर ले ली। शनिवार को जांच के लिए पहुंची क्राइम ब्रांच टीम ने इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें