उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शख्स को मंदिर से पानी भरने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मकर संक्राति के दिन जब मंशाराम नाम का शख्स मंदिर से पानी भरने जा रहा था तो उसे पानी भरने से रोका गया और पूजा के बाद मंदिर के पास आने को कहा गया। जब मंशाराम ने पानी की जरूरत बताने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया, इसमें मंशाराम बुरी तरह घायल हो गए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।