कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी और राष्ट्रीय लोकदल समेत तमाम राजनीतिक दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। मंगलवार को खुद सीएम योगी यहां बीजेपी प्रत्याशी मृगंका सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी जमकर विपक्षियों पर बरसे। इसके अलावा सीएम योगी रैली ने रैली में आए लोगों को अपनी सरकार के काम का ब्यौरा भी दिया। खुद सुनिए क्या बोले सीएम योगी।