Uttar Pradesh के Saharanpur में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो से शाम चार बजे तक दो घंटे चमारीखेड़ा टोल फ्री कराते हुए लेन में बैठ कर धरना दिया। उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।