यूपी के रामपुर स्थित सिविल लाइंस स्थित राम रहीम पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक हाईवे से गुजरती रोडवेज बस की छत पर जा गिरा। अचानक हुई धमाके की आवाज पर चालक ने बस को रोक लिया और फिर यात्री भी उतर आए। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से लोगों ने बस की छत पर पड़े युवक को नीचे उतारा और फिर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।