रामपुर के गंज क्षेत्र में महिला सिपाही और उसके बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में महिला सिपाही के पति दान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या बीमा की धनराशि हड़पने के लिए की गई थी। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि श्रावस्ती में तैनात सिपाही लता और उसके बेटे लड्डू 25 फरवरी को कार में आग लगने से मौत हो गई थी। गंज क्षेत्र में हुई इस घटना में पति दान सिंह घायल हो गया था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में यह एक सोची-समझी साजिश निकली।