फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी के भीतर सपा नेताओं की बंद कमरे में बैठक, माता प्रसाद बोले- यह शिक्षा का केंद्र, इसे गिराने का आदेश गलत

रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचने के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पार्टी के पदाधिकारियों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। बैठक में ध्वस्तीकरण के आदेश, छात्रों के आंदोलन और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का केंद्र है। इसे गिराने के लिए दिया गया आदेश पूरी तरह गलत है। समाजवादी पार्टी इस कार्रवाई के खिलाफ है और छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के भविष्य को प्रभावित करने वाले फैसले सोच-समझकर लिए जाने चाहिए। पार्टी इस मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से उठाएगी और प्रशासन से ध्वस्तीकरण आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग करेगी। इस दौरान यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में छात्र और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें