फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घर में खेलते समय चार साल की मासूम सृष्टि की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। अचानक मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह को नगर के मोहल्ला फर्राशान निवासी विक्रम की बेटी सृष्टि घर में खेल रही थी। खेलते समय बिजली के तार में कहीं कट लगा हुआ था। इस कट के कारण मासूम को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान चीख निकलने पर बिजली बंद की, उसके बाद परिवार के लोग मासूम को सीधे शाहबाद सीएचसी लेकर आए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मोहित रस्तौगी ने मासूम को देखकर मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों में चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें