यूपी बार काउंसिल की कार्यकारिणी का चुनाव जिला जजी परिसर में शुक्रवार से शुरू हो गया। मतदान को लेकर वकीलों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। पहले दिन 678 वकीलों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान शनिवार को भी होगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे।