बिलासपुर के ग्राम डिबडिबा की चीमा कॉलोनी में किराए पर रहकर मूवी एडिटिंग की कोचिंग करने वाले गगन सागर (21) की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। गगन रामपुर के शिव विहार कॉलोनी का निवासी था। शनिवार को उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।