दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए सोमवार को उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और सपा नेता की बहन निखत अखलाक ने पहुंचकर मुलाकात की। जेल से बाहर आकर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि उनकी सेहत पहले जैसी थी, वैसी ही है। उन्हें शुरू दिन से बिस्तर, पलंग आदि नहीं दिया गया। सपा नेता आजम खां अपने पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला के साथ 17 नवंबर से रामपुर जेल में बंद हैं। दोनों को दो पैन कार्ड मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने सात साल की सजा सुनाई थी। जेल में आजम खां की पहले ही दिन जेल कर्मियों से कंबल को लेकर नोकझोंक हो गई थी।