फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांगुर बाबा के ठिकानों पर रेड, सोना, नकदी और लग्जरी गाड़ियां...जानें और क्या-क्या मिला?

अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला नेटवर्क से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की 15 टीमों ने छांगुर बाबा के 12 ठिकाने पर एक्शन लिया। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे पूरी प्लानिंग के तहत एक साथ शुरू की गई, ताकि किसी को भागने का मौका नहीं मिले। इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले सुराग ईडी के हाथ लगे हैं।

बलरामपुर में लगभग 13 घंटे तक बाबा के ठिकानों को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान करोड़ों की संपत्तियों की जांच की गई थी। जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के घरों पर भी छापेमारी की गई, इस दौरान ईडी ने लेनदेन का ब्योरा जुटाया। 

ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और बांद्रा स्थित ठिकानों को भी खंगाला है, जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे। लखनऊ के चिनहट स्थित छांगुर के मददगार बलरामपुर कोर्ट के कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया है।

छापों के दौरान ईडी ने कई संपत्तियों के दस्तावेज, सोना, नकदी और लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया है। साथ ही, दुबई, यूएई और नेपाल से हुई फंडिंग के सुराग भी जुटाए। बलरामपुर के उतरौला में छांगुर व उससे जुड़े 12 ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापा मारा। ईडी की पहली टीम मधपुर-उतरौला मार्ग स्थिति छांगुर के कॉम्प्लेक्स पर पहुंची। गेट का ताला खुलवाया। दुकान से जुड़े रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जानकारी की। 

इसके साथ ही दो टीमें छांगुर के मधपुर स्थित मकान में पहुंचीं। हर कमरों की जांच की। पूर्व प्रधान जुम्मन से भी पूछताछ की गई। टीम ने नामी और बेनामी संपत्तियों की भी जांच की। ईडी की एक टीम रेहरामाफी में छांगुर के पैतृक गांव भी पहुंची। मधपुर में जमीन विक्रेता इसी गांव के पूर्व प्रधान जुम्मन खां हैं। मधपुर में जमीन विक्रेता संतोष कुमार त्रिगुनायक व उसके भाई दुर्गेश कुमार से भी सवाल किए। जमीन बेचने पर मिली धनराशि के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें