फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सचिवों की हड़ताल से कामकाज ठप, समितियों में लटके ताले, खाद के लिए किसान परेशान

रायबरेली में विकास खंड छतोह की साधन सहकारी समितियों में सचिवों और केंद्र प्रभारियों की हड़ताल के चलते ताले लटके हुए हैं। क्षेत्र में 22 अक्टूबर से कांटा भेलिया, परैया नमकसार, बेवल, बारा, नसीराबाद, छतोह, कासिमपुर और जायस नंबर दो की सहकारी समितियों पर कामकाज ठप है। इससे खाद के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आलू, गेहूं और सरसों की बुवाई के समय डीएपी खाद की जरूरत बढ़ गई है, लेकिन समितियां बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बी-पैक्स कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक संजय तिवारी ने बताया कि सचिव और केंद्र प्रभारी वेतन संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक समितियों के ताले नहीं खुलेंगे। सचिवों की हड़ताल को देखते हुए सहकारिता विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर जिला सहकारी तहसील प्रभारी विजय मिश्र ने बताया कि सलोन तहसील के तीनों विकास खंडों के सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही समितियों के ताले खुल जाएंगे और खाद वितरण व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें