रविवार को दोपहर में नमाज पढ़ने के लिए गुलाब रोड स्थित मस्जिद में शिया धर्मगुरु समेत समुदाय के लोग जुटे। नमाज के बाद बाहर निकले तो अपने गुस्से का इजहार किया। शिया धर्मगुरु मौलाना शहवार काजमी ने कहा कि खामेनई ने सच्चाई का साथ दिया और अपने सिद्धांतों पर डटे रहे। उन्होंने सर झुकाने के बजाय सर कटाना मुनासिब समझा और अपने देश के लिए शहादत दी। वहीं शाम को ऊंचाहार में अली खामनेई की मौत पर रोष व्यक्त किया और कैंडल मार्च निकाला गया।