फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में डीएम के इंतजार में लाइन में खड़े रहे फरियादी, 11:30 बजे तक नहीं पहुंचीं जिलाधिकारी

तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होना था, लेकिन सुबह 11:30 बजे तक उनके नहीं पहुंचने से कई फरियादी इंतजार करते रहे।अधिकतर लोग अपनी शिकायत सीधे जिलाधिकारी को देने के लिए लाइन में खड़े रहे। उधर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव और तहसीलदार शिवम राठौर शिकायतें सुनने के लिए मौजूद रहे। हालांकि शुरुआती समय में गिने चुने लोग ही अपनी फरियाद लेकर उनके पास पहुंचे। राष्ट्रीय लोक दल के नेता जितेद्र सिंह ने कहा कि यदि निचले स्तर के अधिकारी शिकायतों का समय पर निस्तारण करें तो लोगों का प्रशासन पर भरोसा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से लोग जिलाधिकारी का इंतजार कर रहे हैं। जिला योजना समिति के सदस्य राघवेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की भूमि का गलत तरीके से इकरारनामा किया गया था। एसडीएम की जांच में मामला गलत पाया गया है। उन्होंने मांग की कि विद्यालय की भूमि का उपयोग किसी सरकारी कार्य के लिए किया जाए। महाखेड़ा गांव के रामकेश ने बताया कि दो महीने पहले आए आंधी-तूफान में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इससे बिजली आपूर्ति ठप है। फसल सूख रही है। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सेमरी चौराहा निवासी सोहनलाल ने बताया कि राशन कार्ड से उनका नाम काट दिया गया है। उनका आरोप है कि कोटेदार उन्हें रिकॉर्ड में मृत बता रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को उम्मीद रही कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। कई लोग जिलाधिकारी के आने का इंतजार करते रहे ताकि अपनी शिकायत सीधे उनके सामने रख सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें