फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परीक्षा में एक-दूसरे की देखते रहे कॉपी, होती रही बातचीत, परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का दूसरा दिन

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार को दूसरे दिन हुई। महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा होने के कारण नकल भी हुई। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की सभी विषयों की लिखित परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। जबकि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने गणित, अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान भी कई स्कूलों में बच्चे एक-दूसरे की कॉपी देखते और बातचीत करते नजर आए। विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की। विद्यालयों में परीक्षा जैसा माहौल नहीं दिखा। जिले में 2298 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगभग 1.94 लाख है। परीक्षा दो पालियों में होनी है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तय है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों से निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें