फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशी से लौट रहे परिवार की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, दो घायल

लालगंज (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई कार कई बार पलटते हुए डिवाइडर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्थान के उदयपुर निवासी महेश प्रकारिया का परिवार काशी विश्वनाथ के दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। कार में परिवार के चार सदस्य सवार थे। ऐहार क्षेत्र के जगन्नाथ का पुरवा गांव के निकट ओवरटेक करते समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और एक्सप्रेसवे के बीच बने डिवाइडर में जा गिरी। हादसे में प्रियांशी प्रकारिया पुत्री महेश प्रकारिया और चित्तोड़ के गजेंद्र पुत्र केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार में सवार दो अन्य सदस्य बाल बाल बच गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से परिवार के लोगों में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें