फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा, मची अफरा तफरी

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या 71-बी पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे गेट का बूम टूट गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कानपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन संख्या 14102 इंटरसिटी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए गेटमैन फाटक का बूम नीचे कर रहा था। इसी दौरान सब्जी लदा एक ई-रिक्शा जल्दबाजी में फाटक पार करने की कोशिश करने लगा। ई रिक्शा की छत लगा कैरियर गिरते हुए बूम में फंस गया। इससे बूम टूटकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। गेटमैन ने सूझबूझ दिखाते हुए स्लाइड बूम से गेट बंद कर ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुरक्षित पास कराया गया। गेटमैन ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेल कर्मचारियों ने बूम की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। आरपीएफ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गेट बूम टूटने से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। मामले की जांच की जा रही है। ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें