फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे किनारे दुकान पर चाय पी रहे दंपति को बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

लालगंज (रायबरेली)। उन्नाव हाईवे पर सैमसी गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चाय पी रहे दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डलमऊ के इंदेमऊ निवासिनी सुमन अपने पति राम सिंह के साथ मायके सातनपुर जा रही थीं। रास्ते में सैमसी गांव के पास हाईवे किनारे एक दुकान पर दोनों चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान सातनपुर निवासी बाइक सवार धीरज और मंगल तेज गति से वहां पहुंचे और अनियंत्रित होकर दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में सुमन व उसके पति राम सिंह, धीरज और मंगल घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें