फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गंगा स्नान के दौरान किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर, रेफर किया गया

लालगंज (रायबरेली)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को गेगासो गंगा घाट पर स्नान करते समय एक किशोर को सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन फौरन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। घटना छोटा गेंगासो गांव निवासी रौनक पांडेय के साथ हुई। वह सुबह गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय पानी में ही अचानक सांप ने उसे डस लिया। रौनक ने बताया कि सांप पानी में ही मौजूद था। काटने के बाद वह कुछ दूरी पर दिखाई दिया और फिर कहीं ओझल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें