फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशी से टकराकर पलटी कार, पांच गंभीर घायल

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के बैरीहार गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के मवेशी से टकराने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र में बैरीहार गांव के पास खंभा संख्या 516 के निकट सुबह करीब चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटते हुए एक्सप्रेसवे बीच के डिवाइडर जा गिरी। हादसे में प्रियंका मिश्रा (35), मीरा मिश्रा (53), मनोज मिश्रा (42), अक्षिता मिश्रा (15) समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी कोलकाता के निवासी बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मवेशी से टकराने के कारण हादसा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें