फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई पिकअप, श्रमिक की मौत पांच लोग घायल

सलोन (रायबरेली)। रसूलपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार पिकअप से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ऊंचाहार सीएचसी लाया गया है, जहां से एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दो घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविवार रात को पाठक नगर चड़रई चौराहा निवासी प्रकाश नारायण ट्रैक्टर ट्रॉली से तारों का बंडल लेकर लालगंज जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर पूरे इंदर मजरे मिर्जापुर ऐहारी ऊंचाहार निवासी मनोज कुमार(28) पुत्र जगदीश पाल भी सवार थे। मनोज गंगा एक्सप्रेस-वे में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। रसूलपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर खंभा नंबर 539.5 किलोमीटर पर तेज रफ्तार पिकअप पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इसमें मनोज कुमार उछल पर एक्सप्रेस-वे पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक प्रकाश नारायण मिश्रा, पिकअप सवार नरमजीत, शत्रु निवासी पटियाला पंजाब, शिवकुमार निवासी पूरे बल्दी पोस्ट मिर्जापुर अहियारी ऊंचाहार व अंकेश कुमार निवासी पूरे बल्दी पोस्ट मिर्जापुर अहियारी ऊंचाहार घायल हो गए। घायलों में शिवकुमार व अंकेश को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि प्रकाश नारायण मिश्र, नरमजीत व शत्रु को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से नरमजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि गंगा राष्ट्रीय राज्यमार्ग गंगा एक्सप्रेस-वे रसूलपुर में पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक श्रमिक की मौत हुई है। पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें