फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक करोड़ के गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो कार भी पकड़ी गई

एसटीएफ लखनऊ ने रायबरेली पुलिस के सहयोग से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के चार तस्करों को गुरुबक्शगंज में गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर 101 किलोग्राम गांजा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है को बरामद किया गया साथ ही दो कार भी पकड़ी गई हैं। पुलिस टीम ने पट्टी पड़ा थाना कोतवाली नगर सोनपुर उड़ीसा निवासी किशोर कुमार मेहर, बारीगांव थाना उलुण्डा सोनपुर उड़ीसा निवासी कंपल बगरती, गौड़ाघाट पड़ा थाना कोतवाली नगर सोनपुर उड़ीसा निवासी तुसार महापात्रा व मुंडीपडर थाना मनमुंडा जनपद बोध उड़ीसा निवासी मानस महापात्रा गिरफ्तार किया है। तस्कर काफी समय से गांजा की तस्करी कर रहे थे साथ ही रायबरेली, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें