रायबरेली। मानसून की जोरदार बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। धान की रोपाई का काम पानी की कमी से ठप था। शुक्रवार को बारिश होने से रोपाई का काम तेज हो गया है। किसानों का कहना है पांच छह दिन तक इसी तरह मौसम बना रहा तो रोपाई का काम खत्म हो जाएगा। जुलाई में पिछले चार साल से कम बारिश हो रही है। इस बार उम्मीद है कि मानसून लेट आया है तो बारिश ठीक होगी।